कानपुर । सरसौल विकासखंड के ड्योढ़ी घाट में प्राचीन हनुमान मन्दिर स्थापित है । यहां दूर-दूर से भक्त बाबा बजरंग बली दर्शन करने के लिए आते है । बाबा बजरंगबली सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते है । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर ऐमा में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में कुड़नी के भीतरगांव के रहने वाले शिव सिंह पहलवान व बिहार के भीम पहलवान के बीच कुश्ती हुई । जिसमें शिव सिंह ने भीम को पटखनी देकर कुश्ती में जीत हासिल कर लिया । ऐतिहासिक कुश्ती के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष व महाराजपुर क्षेत्र के विधायक सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी ने बताया कि कुश्ती दंगल भारत का प्राचीनतम और शारीरिक दक्षता का खेल है । यह खेल स्वस्थ रहने का सशक्त माध्यम है । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी ने दोनो पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया और उन्होंने बताया कि आज कल के युवाओं में बढ़ती नशे की लत के बीच ऐसे आयोजनों से समाज की मुख्य धारा से भटके लोगों की खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और समाज से जुड़ने का अवसर मिलेगा । इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लोगो के लिए प्रेरणादायी साबित होगा । इस कुश्ती में कानपुर, रायबरेली, रसूलाबाद,इटावा,देवरिया,कन्नौज,बाराबंकी,अयोध्या,लखनऊ, हरदोई,उत्तराखंड,दिल्ली,उन्नाव,बिहार आदि के पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच का प्रदर्शन कर दंगल देखने उमड़े खेल प्रेमियों की भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया ।
वही पहलवान आकांक्षा ने गोरखपुर की नम्रता को अराजित कर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीता । इसी तरह पुरुष वर्ग में कुड़नी भीतरगांव के शिव सिंह व बिहार के भीम पहलवान के मध्य हुए संघर्ष पूर्ण रोचक मुकाबले में शिव सिंह ने भीमा को करारी शिकस्त देते हुए प्रतियोगिता के विजेता होने का गौरव हासिल किया ।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन समर यादव ने किया ।
इस अवसर पर महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला,भाजपा जिला मंत्री विनय मिश्रा,ऐमा ग्राम प्रधान सीतेश मिश्रा,अनुराग दीक्षित,सत्यार्थ विक्रम,विजय तिवारी,पंकज मिश्रा,जेपी निगम, अजय प्रताप सिंह,रमेश कुशवाहा,रानू शुक्ला,विजय द्विवेदी, मुनेश सिंह,चंदी पासवान शिव बालक कुशवाहा, राज साहू, विक्रम साहू आदि लोग मौजूद रहे ।
