– सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भजन संध्या का बडी संख्या में लोगों ने लिया आनंद ।
बकेवर/फतेहपुर । थाना बकेवर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम व भाव भक्ति के साथ मनाया गई । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया । थाना परिसर को दूल्हन की तरह सजाया गया । विजली की रंगविरंगी रोशनी से परिसर नहा उठा । शाम आठ बजे से शुरू कार्यक्रम में गणेश बंदना ,भजन व श्री कृष्णा रासलीलाओं का मंचन के बाद मध्य रात्रि बारह बजे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक पूजा अर्चना किया । इसमें थाना स्टाफ ने भी सहभागिता निभाई । आचार्य पं. इंद्रमणि मिश्र,पं. देवेन्द्र त्रिपाठी व पं. संतोष शुक्ला ने स्वस्तिवाचन के साथ लीला सम्राट योगेश्वर श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ । संगीत मंडली ने भए प्रकट कृपाला दीन दयाला,कौशिल्या हितकारी का प्रस्तुती करण किया ।
आरती कृष्ण मुरारी की—का गायन कर भव्य आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया । इस मौके पर दिव्य भोज का भी आयोजन किया गया । लगभग एक हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रमों का आनंद उठाया ।
इस मौके पर उपपुलिस अधीक्षक सुशील कुमार दुबे,थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे, उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार,उपनिरीक्षक गुलाब चंद मौर्य,उपनिरीक्षक अरविंद कुमार,उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक श्रीकांत सचान ,महिला कांस्टेबल दीक्षा,ललिता,शाहीन,हेड कांस्टेबल यासीन खान,हेड कांस्टेबल राम जीवन,मयंक द्विवेदी,मुंशी पंकज, कांस्टेबल अजीत सिंह,राहुल,महावीर सिंह,पंकज,अरमान सिंह ,धीरेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल कैलाश चन्द्र यादव,कांस्टेबल रावत ,शिवानंद पाठक,अखण्ड प्रताप सिंह,धीरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवमई जगदीश सिंह पटेल,भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल द्विवेदी,कुलदीप,आशु,शिव बाबू,देवनारायण,दिनेश कुमार,जय राम पासवान,सुनील पाल,भइया जी अवस्थी करुंणाकर,सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या ग्राम प्रधान, बीडीसी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
