कानपुर । सरसौल विकास खण्ड के ऐमा करबी गांव ग्राम पंचायत में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भारत सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन हर घर नल से जल परियोजना के तहत नवीन पानी की टँकी का शिलान्यास किया वही ग्राम प्रधान सीतेश मिश्रा ने बुके भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य उन सभी ग्रामीण इलाकों में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है । जहां पानी जैसी समस्याओं से लोगों को गुजरना पड़ता है । इस मिशन के अंतर्गत सभी ग्रामीण परिवारों को पाइप लाईन के माध्यम से ताजा एवं स्वच्छ जल की सुविधा प्राप्त हो सकेगी । ग्रामीण इलाकों में हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा । गांव के प्रत्येक परिवार को जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल के तहत प्रत्येक घर को जोड़ने का एक सफल प्रयास है जिससे प्रत्येक घर तक पीने का शुद्घ पानी उपलब्ध हो सके ।
इस कार्यक्रम में भाजापा नेता सुरेंद्र अवस्थी,राकेश तिवारी, विनय मिश्रा जिला मंत्री भाजापा,जलनिगम अवर अभियंता, उपजिलाधिकारी नर्वल, बीडीओ सरसौल, बॉम्बे दीक्षित रानू शुक्ला,अरविंद कुमार,राना नकुल सिंह,दीपू ठाकुर,अजय प्रताप सिंह ,मनीष विश्वकर्मा,अजीत निषाद आदि उपस्थित रहे ।
