फतेहपुर । दुनिया में बढ़ रहे प्रदूषण के खतरे को लेकर जनपद की बिन्दकी तहसील के नाथूखेड़ा गांव निवासिनी प्रमुख समाज सेविका श्रीमती श्री देवी ने वृहद वृक्षारोपण का बीड़ा उठाया है । इसी के तहत उन्होंने जनपद फतेहपुर के विभिन्न स्थानों में जहां वृक्षारोपण किया है ।
वहीं अपनी एक सामाजिक संस्था श्रीदेवी महिला मंडल के माध्यम से प्रदेश के अन्य जनपदों व महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई इलाकों में अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण करके लोगों के बीच जहां जागरूकता पैदा की है । वही पर्यावरण संतुलन की गंभीर समस्या को लेकर चेताया भी है । इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनों मुंबई की विजय नगरी एक्सटेंशन जीबी रोड थाने के समीप अपनी टीम के साथ वृहद वृक्षारोपण किया था ।इसी क्रम में अब वह दूसरे प्रदेशों में भी जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी और लोगों से अधिकाधिक वृक्ष रोपित करने की अपील करेंगी । मालूम हो कि श्रीमती श्रीदेवी पिछले विधानसभा चुनाव में बिन्दकी विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी भी रही हैं ।
श्रीमती श्रीदेवी के इस अभियान में श्रीदेवी महिला मंडल की गीता अय्यर, रजनी सिन्हा ,पूनम सुर्वे,कला काबरा,आरती मिश्रा,ऊषा भट्ट,लक्ष्मी नायर,कविता पाटिल व सम्बंधी पाटिल बराबर की भागीदारी निभा रही हैं ।
