फतेहपुर । आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
शासन की मंशानुरूप आयुष्मान भवः अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023), आयुष्मान आपके द्वार 3.0 (17 सितंबर 2023),आयुष्मान मेला (17 सितंबर 2023), आयुष्मान सभा (02 अक्टूबर 2023), आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान अर्बन वार्ड का कार्यक्रम किया जाना है । कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर 13 सितम्बर 2023 को महामिहम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा ।
उन्होंने कहाकि आयुष्मान भवः अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करे । आयुष्मान भवः अभियान का माइक्रोप्लान तैयार कर कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया जाय ।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दे और इसकी निगरानी स्वयं रखे । साथ ही रिपोर्ट से अवगत कराए । अयोजन में किए जाने वाले क्रियाकलापों को समय से पोर्टल पर अपलोड भी किया जाय ।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन ,अंग दान का संकल्प, आयुष्मान आपके द्वार के तहत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत बनाए गए लाभर्थियो के आयुष्मान कार्ड का वितरण के साथ ही आयुष्मान कार्ड से छूटे हुए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाया जाय । आयुष्मान कार्ड का वितरण मा0 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किया जाय ।
उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (गोल्डेनकार्ड ) से जुड़े अस्पतालों की सूची प्रत्येक सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,ग्राम पंचायत स्तर पर चस्पा की जाय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर प्रत्येक शनिवार को मेले का अयोजन किया जाय । जिसमे प्रथम सप्ताह में गैर संचारी रोग,द्वितीय सप्ताह में टीबी,कुष्ठ और अन्य संचारी रोगों, तीसरे सप्ताह में मातृ एवं शिशु पोषण,चतुर्थ सप्ताह में स्थानीय आवश्यकतानुसार जांचे कर कार्यक्रम का क्रियान्वयन कराया जाय ।
प्रत्येक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेले का अयोजन कराया जाय जिसमे मेडिकल कालेज के विशेषज्ञों को बुलाया जाय और क्षेत्रीय लोगो को स्वास्थ्य संबंधी सेवाए प्रदान की जाय । कार्यक्रम का वृहद प्रचार प्रसार कराया जाय ।जिससे कि ज्यादा से ज्यादा नागरिक लाभान्वित हो सके । उन्होंने कहा कि जनपद में डेंगू की कंफर्मटिव जांच के लिए दो लैब बिंदकी सीएचसी एवं जिला अस्पताल जिससे जनपद के मरीजों को गैर जनपद नही जाना पड़ेगा ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री प्रमोद सिंह चंद्रौल,जिला पूर्ति अधिकारी श्री अभय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब यादव,जिला पंचायत राज अधिकारी श्री उपेन्द्र राज सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी , एसीएमओ डॉ० इस्तियाक,सीएमएस डॉ० रेखा रानी, डॉ० सुरेश, जिला मलेरिया अधिकारी सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
