फतेहपुर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती श्रुति ने जिला निर्वाचन कार्यालय के एफएलसी हॉल का अधिकारी गण एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री श्री कुलदीप भदौरिया, भारतीय जनता पार्टी,पुष्प राज पटेल,भारतीय जनता पार्टी,राजीव लोचन निषाद,भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस,श्री कामता प्रसाद समाजवादी पार्टी,श्री गाजी अब्दुर रहमान गनी बहुजन समाज पार्टी, श्री विनय कुमार पाठक अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री राम मिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक / नोडल अधिकारी ईवीएम/ वीवीपैट,श्री रंजीत चौरसिया उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी/ नोडल अधिकारी ईवीएम / वीवीपैट, श्री सुशील कुमार सिंह नायब तहसीलदार सदर फतेहपुर, श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एफएलसी हॉल का निरीक्षण किया गया तथा आयोग द्वारा 12 बेल इंजीनियर एफएलसी हेतु नियुक्त किये गये हैं । जिसके द्वारा एफएलसी कार्य आज प्रारम्भ कर दिया गया है । एफएलसी की प्रक्रिया के सम्बन्ध में तकनीकि इंजीनियर के प्रमुख श्री राकेश के० से जानकारी ली गयी । इनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रति दिवस 180 बीयू 180 सीयू एवं 180 वीवीपैट की एफएलसी की जायेगी । समस्त एफएलसी प्रक्रिया राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया जा रहा है ।
तदुपरान्त उपस्थित एफएलसी सुपरवाइजर एवं एफएलसी के नोडल को निर्देशित किया गया कि आयोग के गाइड लाइन के अनुसार ईवीएम की एफएलसी कराना सुनिश्चित करेगें तथा आयोग को भेजी जाने वाली प्रतिदिन की रिपोट से अवगत करायेगे इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर दैनिक रिर्पोट आयोग को प्रेषित की जायेगी ।
उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलो को भी अवगत कराया गया कि प्रतिदिन समय से आप स्वयं एफएलसी हॉल में उपस्थित रहकर एफएलसी प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
नोडल अधिकारी ईवीएम द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 160 प्रतिशत बैलेट यूनिट तथा 135 कन्ट्रोल यूनिट एवं 145 प्रतिशत वीवीपैट की एफएलसी किया जाना है अवशेष मशीनो को पृथक से सुरक्षित रखा जायेगा ।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी सुपर वाइजर को भी निर्देशित किया गया कि मशीनो का विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार करायेगें तथा ऑन लाइन भी अपलोडिंग का कार्य करायेगें । समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को एफएलसी पास जारी किया जा चुका है । बिना पास के हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी ।
सम्पूर्ण एफएलसी प्रक्रिया की वेब कॉस्टिंग करायी जा रही है । उक्त के अतिरिक्त सम्पूर्ण हॉल में सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है ।
