– अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी वर्षा और वज्रपात, पक्के घरों में लोग ले शरण
फतेहपुर । मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर बाढ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे पक्के मकानों में ही शरण लें और आकाशीय बिजली से सावधान रहें ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जनपद फतेहपुर श्री विनय कुमार पाठक ने बताया कि भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ,भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम की वर्तमान गतिविधि एवं संख्यात्मक मौसम मॉडल के आकलन के अनुसार राज्य के पूर्वी मध्य (उत्तर प्रदेश) के जनपद फतेहपुर में लगातार भारी वर्षा हो रही है एवं अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से भारी वर्षापात एवं वज्रपात होने की संभावना है इसके कारण जान माल के हानि होने के साथ-साथ निचले स्थान में जलजमाव, यातायात बाधित, बिजली सेवा बाधित नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है ।
हल्की एवं भारी वर्षा का मुख्य प्रभाव जनपद फतेहपुर के अन्तर्गत आने वाले समस्त तहसीलों में निचले स्तर पर स्थित ग्रामों में जैसे- जाड़े का पुरवा,बिन्दकी फार्म,बेनीखेड़ा,सदनहा ,पल्टू का पुरवा मजरे ललौली,कोर्राकन,मैनाही डेरा,ललौली, गुरवल, दामपुर, महावतपुर असहट एवं बरार में रहने की सम्भावना है । नागरिकों को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी जाती हैं । बिजली चमकने या गड़गराहट की आवाज सुनाई देने के बाद किसानों तथा नागरिकों को पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी जाती है ।
उपरोक्त के दृष्टिगत आपको सूचित किया जाता है कि अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल वर्षा चेतावनी/सर्तकता की सूचना अपने स्तर से प्रसारित कराना सुनिश्चित करें ।
