कानपुर । कानपुर नगर के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवामीर में दो वर्षों से राशन की दुकान नहीं थी राशन लेने के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर अन्य गांव में जाना पड़ता था । इस जद्दोजहद से ग्रामीणों को अब राहत मिल गई है ।
मंगलवार को एडीओ एसटी एवं ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में राशन की दुकान के आवंटन के लिए प्रतिक्रिया शुरू की गई । सचिव गिरीश कुमार ने कार्यवाही शुरू करने के पहले ग्रामीणों को पूर्ण जानकारी दी जानकारी देने के बाद चयन प्रक्रिया की राय ग्रामीणों से ली गई ।
मौके पर मौजूद एडीओ एसटी विनय शुक्ला ने बताया कि राशन की दुकान का आवंटन चयन प्रक्रिया में 318 कोरम होता है । गांव की मतदाता संख्या के अनुसार वोटिंग का 20% अवश्य होना चाहिए ।
राशन की दुकान आवंटन के लिए ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान द्वारा मुनादी करवाई गई तथा ग्रामीणों को पंचायत भवन प्रांगण में एकत्रित किया गया तथा चयन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया ।
इस दौरान मौके पर मौजूद 400 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगभग 2 वर्ष से राशन की दुकान अन्य गांव में होने के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।
बैठक की कार्यवाही मंगलवार सुबह 10:00 बजे से आरंभ हुई तथा ग्रामीणों से आवेदन मांगे गए जिसमें से एक आवेदन प्रज्ञा सिंह के नाम से प्राप्त हुआ तथा ग्रामीणों ने अन्य किसी आवेदक से इनकार किया व कहा कि प्रज्ञा सिंह को निर्विरोध राशन की दुकान देने के पक्ष में सभी लोग हैं ।
मौके पर मौजूद 322 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई ।
इस दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम सहित जंग बहादुर सिंह, भान सिंह,शिखर सिंह,अनिल पांडेय,दिनेश प्रताप सिंह ,शिव जीवन दीक्षित,शरण सिंह चंदेल,अंकुर सिंह, राजा, सहदेव सिंह,रामनाथ पाल,दिनेश पाल,रामबक्ष्स रामदीन पाल आदि लोग उपस्थित रहे ।
