फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि रा० अलकृत उद्यान कम्पनी बाग फतेहपुर में संचालित मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजिटेबल में हाइब्रिड शाकभाजी पाँच की बेहन आधुनिक तकनीक से तैयार की जाती है । तैयार शाकभाजी बेहन आपकी स्वेच्छित प्रजाति एवं रोग मुक्त होती है । कृषक शाकाजी बहन की बुकिंग 200/- प्रति सैकड़ा की दर से तथा कृषक द्वारा स्वयं बीज उपलब्ध कराये जाने पर 100/- प्रति सैकड़ा की दर से अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं ।
उपरोक्त बेहन को ले जाने हेतु कैरेट एवं दुलाई व्यय अलग से देना होगा । इच्छुक कृषक बुकिंग हेतु रा० अलंकृत उद्यान कम्पनीबाग के प्रभारी श्री सुनील कुमार एवं अपने विकास खण्ड में विकास खण्ड प्रभारियो से सम्पर्क कर सकते है ।
