– डिफाल्टर अधिकारियों का एक दिन के वेतन में अग्रिम आदेशों तक रोक
फतेहपुर । जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती श्रुति ने IGRS आई०जी०आर०एस० पोर्टल के समस्त सन्दर्भों की समीक्षा की, जिसमें उपजिलाधिकारी,सदर मुख्यमंत्री डिफाल्टर सन्दर्भ-1, उपजिलाधिकारी,बिन्दकी मुख्यमंत्री डिफाल्टर सन्दर्भ-2,अधीक्षण अभियंता विद्युत मुख्यमंत्री डिफाल्टर सन्दर्भ-1, सब रजिस्टार फतेहपुर सदर मुख्यमंत्री डिफाल्टर सन्दर्भ-1, नगर पंचायत किशनपुर/उपजिलाधिकारी, खागा के जिलाधिकारी डिफॉल्टर सन्दर्भ-2 पाए गए ।
उन्होंने उक्त अधिकारियों के 08 सितम्बर (एक दिन) का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है साथ ही संबंधित अधिकारी कारण स्पष्ट करे अन्यथा शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी ।
