बकेवर/फतेहपुर । विकासखंड देवमई के प्राथमिक विद्यालय खदरा प्रथम में आज डायटमेंटेर विनय कुमार मिश्रा द्वारा शैक्षिक अनुसमर्थन हेतु भ्रमण किया गया । इस दौरान डायट मेंटर विनय कुमार मिश्रा ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शैक्षिक गुणवत्ता की गहनता से जानकारी लेने के लिए कक्षा कक्ष खेलकूद सामग्री एवं पुस्तकालय आदि का अव लोकन किया और इनके रखरखाव तथा वितरण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अलग-अलग कक्षा के बच्चों से व्यवहारिक प्रश्न किया । जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया ।डायटमेंटर विनय कुमार मिश्रा ने कक्षा एक की गतिमान क्लास का अनुसरण किया और चार बच्चों अंशिका,अनूप,तनु,वैष्णवी का निपुण लक्ष्य ऐप असेसमेंट किया चारों बच्चे निपुण पाए गए जिसके लिए प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह शिक्षिकाओं शिखा द्विवेदी,रेनू पाल,शालिनी सिंह की पीठ थपथपाई डायट मेंटर में स्वयं आदर्श शिक्षण करते हुए बच्चों को निपुण बनाने के तरीकों से परिचित कराया उपचारात्मक शिक्षक संदर्शिका का समुचित बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव आदि को और बेहतर करने हेतु नवाचारू अभिभावक संपर्क बच्चों की प्रगति पर अभिभावकों से चर्चा पोर्टफोलियो तैयार करना प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार आदि के प्रयोग से समस्त शिक्षकों को अनुसमरथित किया । दिसंबर तक सभी बच्चों को निपुण बनाने की कार्य योजना पर कार्य करने की सलाह प्रदान किया तथा प्रधाना ध्यापक प्रताप सिंह के कार्यों को प्रेरित किया ।
