बकेवर/फतेहपुर । विकासखंड देवमई के ग्राम अकबराबाद के मजरा कृष्णापुर में भगवान श्री कृष्णा की छठी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया ।
इस मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । ग्राम अकबराबाद के कृष्णापुर में भगवान श्री कृष्ण के षष्ठी समारोह में भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार किया गया । महिलाओं ने लोकगीत गाए और न्योछावर करके खुशी का इजहार किया ।
इस दौरान भगवान श्री कृष्ण को भोग अर्पित किया गया और बाद में आयोजित भंडारे में गांव व क्षेत्रीय लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर सुधीर सिंह युवा सेवक अनुराग सिंह विक्रांत सिंह उदय भान सिंह आदि तमाम लोगों ने सहभागिता किया ।
