फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के अनु पालन आज विभागीय क्षेत्र प्रभारियों द्वारा जनपद की तहसील खागा,बिन्दकी एवं सदर में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में विभागीय स्टाल लगाकर रा० अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग फतेहपुर में संचालित मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजिटेबल में हाइब्रिड शाकमाजी पौथ की बेहन आधुनिक तकनीक से तैयार की जाने वाली शाकभाजी बेहन की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बुकिंग कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर स्थानीय प्रगतिशील कृषक तथा विभागीय क्षेत्रीय प्रभारी श्री मयंक राज स०ड०नि० श्री अखिलेश सिंह, स०उ०नि० एवं श्री शब्बीर हुसेन उपस्थित रहे ।
