बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अमलोहना गांव के समीप नहर पर एक अज्ञात महिला का शव कानपुर नगर की तरफ से बहकर आ गया । ग्रामीणों ने शव को देखकर बकेवर थाने में सूचना दी । इस सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर राजेन्द्र त्रिपाठी व चौकी प्रभारी देवमई महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया । अज्ञात महिला शव का नाम, पता आदि की जानकारी करने का काफी प्रयास किया गया लेक़िन सफलता नही मिली । शव का रंग गेहुंआ, लम्बाई करीब 5.2 फुट व उम्र लगभग 32वर्ष आंकी जा रही है । जो कत्थई व काले रंग से छापादर साड़ी,काला ब्लाउज, लाल रंग का पेटीकोट पहने हुए है ।
थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
