बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बिन्दकी फतेहपुर संकुल का “ज्ञान विज्ञान मेला” आयोजित हुआ । जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वी०आई०पी० रोड फतेहपुर,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर खागा,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज देवीगंज, सरस्वती विद्या मंदिर चौक, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर बिन्दकी, सरस्वती विद्या मंदिर खागा की टीम सम्मिलित हुई ।


ज्ञान विज्ञान मेले में विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, सांस्कृतिक प्रश्न मंच,विज्ञान प्रदर्शन, गणित प्रदर्श, विज्ञान पत्र वाचन, गणित पत्र वाचन, विज्ञान प्रयोग,गणित प्रयोग, कथा कथन, आशुभाषण, तथा मूर्तिकला से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई ।

उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने संकुल के छात्र छात्राओं को अपने सम्बोधन बताया कि इस ज्ञान विज्ञान मेले का उद्देश्य छात्रों में संस्कृतिक वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास करना है । जिससे छात्र प्रेरित होकर भारत को विश्व पटल पर परम वैभव की ओर ले जा सकें ।
कार्यक्रम में प्रशांत किशोर,लक्ष्मी कांत मिश्रा व सभी अध्यापक , अध्यापिका ,छात्र छात्राएं मौजूद रही ।
