फतेहपुर । जनपद न्यायाधीश फतेहपुर रणंजय कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 22,23 व 24 को होना सुनिश्चित हुआ है ।
उच्च न्यायालय के पत्र के अनुपालन में कार्य दिवस घोषित किया गया था । किन्तु उपरोक्त खेल- कूद प्रतियोगिता के आयोजन के फलस्वरूप न्यायिक अधिकारियों द्वारा खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाना है ।
उन्होंने कहा कि 23 सितम्बर चतुर्थ शनिवार के स्थान पर 28 अक्टूबर चतुर्थ शनिवार जो कार्य दिवस घोषित किया जाता है । 23 सितम्बर को न्यायिक अधिकारीगण हेतु अवकाश घोषित किया जाता है ।
उक्त आदेश की एक-एक प्रति जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर,सिविल जज जूनियर डिवीजन बाह्य न्यायालय खागा,न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय बिन्दकी,ड्रिस्ट्रिक्ट बार एशोसिएसन फतेहपुर, माडल बार एशोसिएसन खागा,आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी को प्रेषित की जाये ।
उक्त सूचना नोटिस बोर्ड में भी चस्पा की जाय ।
