फतेहपुर । ब्लॉक देवमयी में एआरपी के दायित्व का निर्वहन कर रहे विजय द्विवेदी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
वर्तमान में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 तक के अध्ययनरत बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान में 2026-27 तक दक्ष किया जाना है । इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में पांच- पांच अकादमिक रिसोर्स पर्सन कार्य कर रहे है जो प्रत्येक माह 30 विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करते है ।
ब्लॉक देवमई में विजय द्विवेदी विज्ञान विषय के एआरपी हैं ।इनके द्वारा कई नवाचार के माध्यम से शैक्षिक उन्नयन में प्रयास किये जा रहे है । जिनमे यू ट्यूब चैनल के माध्यम से शिक्षकों को विभागीय गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करना एवं निपुण लक्ष्य के हजारों की संख्या में पम्पलेट छपवाकर विभिन्न स्थानों में स्वयं चस्पा कर अभिभावकों एवं शिक्षकों को जानकारी देना एवं उन्हें प्रेरित करना आदि शामिल है ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके कार्य से प्रभावित होकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजय द्विवेदी ने बताया कि सम्मान से हममे नई ऊर्जा का संचार होता है एवं बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है ।
