कानपुर । युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू युवा केन्द्र कानपुर जिला कार्यालय में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गए । जिसमें जनपद के सभी ब्लॉक स्तर से चुने गए प्रतिभागियों का मुल्याकन किया गया ।
निर्णायक मंडल में नीरज उत्तम पूर्व प्रधानाचार्य जनशिक्षण इंटर कॉलेज प्रेमपुर, लवकुश आर्या पत्रकार, अनामिका अध्यापक शामिल थे प्रत्येक प्रतिभागियों के लिए 3-3 मिनट का समय दिया गया । सभी प्रतिभागियों का सुचारू रूप से मुल्याकन निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया । जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
वही उप निदेशक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 अक्टूबर 2023 को संसद में यह कार्यक्रम राष्ट्र स्तर पर आयोजित होगा । जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दो विषय है । जिसमे प्रथम विषय गांधी का वैश्विक प्रभाव आज की दुनिया में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता द्वितीय विषय लाल बहादुर शास्त्री अमृतकाल में उनके जीवन के सबक और विरासता इस भाषण प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों में प्रथम श्रेणी आने वाले प्रतिभागी अनन्या तिवारी द्वितीय श्रेणी आने वाली प्रतिभागी विरूपक्षी पांडेय व तृतीय श्रेणी आने वाले प्रतिभागी निखिल सिंह रहें । राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक का सराहनीय सहयोग रहा ।
इस मौके उपनिदेशक अजय गुप्ता लेखा अधिककारी लक्ष्मी गुप्ता,रामशंकर तिवारी नेहरू युवा केन्द्र कानपुर,लवकुश आर्य, बेबी, सुधीर सहित राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक एवं युवा उपस्थित रहे ।
