फतेहपुर । भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जनपद के विभिन्न स्थानों में समारोह आयोजित कर विधिविधान से पूजा अर्चना की गई । अनेक स्थानों पर भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया । फतेहपुर,बिन्दकी, खागा, जहानाबाद,बकेवर, अमौली,हुसेनगंज,आदि स्थानों में भव्य पांडाल सजाए गए और भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित की गई ।
आयोजित समारोहों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने बड़ी श्रृद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना किया । तकनीकी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों,मोटर गैराजों,बेल्डर्स,राजगीरों कामगारों ने भी भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद की कामना की ।
कस्बा बकेवर में विशम्भर विश्वकर्मा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें रागनी विश्वकर्मा, राम कृपाल विश्वकर्मा आदि ने हिस्सा लिया ।
इस मौके पर हजारों की संख्या में जनपद में आयोजित आयोजनों में प्रसाद ग्रहण किया ।
