– उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति ने टीबी रोग के बारे में महिलाओं को किया जागरूक

फतेहपुर । उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायत रहमतपुर व बरदरा विकास खंड खजुआ में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जन जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें काफी महिलाएं कार्यक्रम में भाग लिया व उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी रोग के बारे में जागरूक किया व जानकारी दी व टीबी हारेगा देश जीतेगा । इस नारे को उपस्थित आम जनमानस को टीबी के बारे में जागरूक किया गया ।
वहीं समिति के सचिव ने संस्था के बारे में जानकारी दी व जिसका प्रमुख उददेश्य ग्रामीण व महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य कृषि,रेशम,परिवार नियोजन टीबी एड्स फाइलेरिया कुष्ठ रोग डेंगू आदि स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया । इस अवसर पर माया देवी, अन्नपूर्णा देवी पूजा देवी,रेखा देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।
