कानपुर । ओजोन परत पृथ्वी के समताप मंडल में मौजूद एक पतली सुरक्षा कवच है । यह परत हमें सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी यूवी किरणों से बचाती हैं ।
पराबैंगनी किरणें तथा त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं । ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले मुख्य कारक एक प्रकार के गैस क्लोरोफ्लोरोकार्बन है । जिनका उपयोग फ्रिज,एयर कंडीशनर और अन्य उपकरणों में किया जाता है । जो ओजोन परत को नष्ट कर पृथ्वी पर जीवन के लिए खतरा हो सकते हैं ।
उपरोक्त बात विश्व ओजोन डे के अवसर पर सर्वजन कल्याण परिषद,जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एग्रीकल्चर एंड आयुर्वैदिक रिसर्च संस्थान, कानपुर कन्या गर्ल्स महाविद्यालय की 17 एनसीसी बटालियन व भारतीय सेवा की 137 सीईटीएफटीए बटालियन 39 गोरखा राइफल,गंगा टास्क फोर्स के सहयोग से राजीव गांधी पार्क में स्वच्छता व वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य संदेशकर्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा ने कही ।
ज्योति बाबा ने आगे कहा कि विश्व ओजोन दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है । ताकि हम ओजोन परत के महत्व को याद रखें और इसे बचाने के लिए सीएफसी मुक्त उत्पादों का उपयोग करना,ऊर्जा की बचत करना और प्लास्टिक कचरे को कम करना इत्यादि है ।
सम्मान समारोह में गंगा टास्क फोर्स के सरबजीत सिंह, हवलदार मोहित कुमार को विशेष रूप से ट्रॉफी,अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर अध्यक्ष सर्वजन कल्याण परिषद,ऋषभ मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनबोधन सिंह,महामंत्री गगनदीप सिंह के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।
सम्मानित होने वाले अन्य प्रमुख एनसीसी की ऑफिसर श्रीमती शैलजा रावत,संरक्षक हरि श्याम मिश्रा,पार्षद सुनील कनौजिया ,पूर्व पार्षद सुरेंद्र जायसवाल, बेटू तिवारी, संरक्षक विकास अग्रवाल,महेश अग्निहोत्री,सुमन शंकर यादव इत्यादि को पटका ,माला व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।
गंगा टास्क फोर्स के सरबजीत सिंह ने अपनी उपलब्धियां व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एनसीसी कैडेट्स ने जोरदार नारे प्रदूषण हटाओ ओजोन परत बचाओ ,छाता बारिश से बचाता- ओजोन लेयर जीवन बचाता इत्यादि लगाएं और जोश पूर्ण नारो के बीच वृक्षारोपण करते हुए संकल्प भी लिया ।
इस अवसर पर नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के लिए 35 वर्षों से कार्य करने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख योग गुरू ज्योति बाबा को सर्वजन कल्याण पर्यावरण श्री सम्मान से आयोजक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से सम्मानित किया ।
ज्योति बाबा ने भाव विभोर होकर धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि इसी प्रकार का जमीनी कार्य करने वाली संस्थाओं से ही स्मोक एंड पॉल्यूशन फ्री स्मार्ट सिटी कानपुर बनेगा ।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट सहयोगी सरदार गगन दीप सिंह उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी,बाबू पांडे,राकेश सिंह चौहान, शास्त्री राहुल जैन,सरदार कुलजीत सिंह,नौबस्ता सेक्टर अध्यक्ष कमल उत्तम,राकेश त्रिपाठी,अभिषेक सिंह मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा,नाथू सिंह,गिरिराज गुप्ता,राजीव शर्मा,पवन कुमार जैन, अमित,मुकुटपाल,मोनू पांडे,राजेश कुमार,मनोज मिश्रा,अनिल शुक्ला,उदय नारायण पांडे,सुड्डू मिश्रा इत्यादि थे । अंत में योग गुरू ज्योति बाबा ने सभी को नशा एवं प्रदूषण मुक्त कानपुर के लिए सभी पार्कों में हरियाली लाने का सामूहिक संकल्प भी कराया ।
