बकेवर/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के बकेवर कस्बे के अग्रणी शिक्षण संस्थान चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बकेवर में सोमवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता मिश्रा, कोऑर्डिनेटर मयंक सिंह ने पूजा, अर्चना, हवन किया । उन्होंने हवन में शामिल होने के बाद विद्यालय के सभी वाहनों ,कम्प्यूटर लैब समेत विभिन्न संयंत्रो की पूजा की ।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में समस्त स्टाफ के सदस्यों व शैक्षणिक स्टाफ की मौजूदगी में विधिवत् पूजन, हवन हुआ और इस दौरान विद्यालय परिसर में विश्वकर्मा जयंती में शिक्षक सुमित पांडेय,ऋषभ पाल, राम शरण अन्य बच्चों के साथ तथा शिक्षिकाओं कोऑर्डिनेटर सुचि गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रोशनी पांडेय,प्रियंका सैनी, संगीता दुबे, अंकिता पांडेय, बंदना तिवारी ने भी हवन किया । विद्यालय परिसर में उपस्थित पंडित जी ने दधीचि ऋषि प्रसंग के साथ साथ भगवान् विश्वकर्मा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंग विस्तार से सुनाया ।
इस मौक़े पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्या ललिता मिश्र, मयंक सिंह,सुचि गुप्ता,अर्चना गुप्ता,रूही खान,संदीप,राधा शुक्ला, रामशरण, मो. फारूक अंसारी, ऋषभ पाल, सुमित पांडे, विद्यालय के ट्रांसपोर्ट प्रभारी आमिर के अलावा अन्य विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
