फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 30.09.2023 तक निर्धारित है निर्धारित कार्यक्रम के अर्न्तगत आज जनपद के 13 विकास खण्डों की 51 ग्राम पंचायतों कमशः उम्मेदपुर,हसनापुर सानी,झाऊमेदनीपुर,मदारीपुर कला,पैना खुर्द पम्रौली,सुकेती सिजौली ,डुन्डरा,फुलवामऊ, जिन्दपुर,आसलपुर,बेतीसादात,गौराकला,समदासहोदर,महादेवपुर ,दिहुली,सरैला,सेनपुर,सराय उदई,गढी,दसौली,लिलरा,रावतपुर कोटिय,गौरा,पिपौरी जगदीशपुर बकेवर,आजमपुर गढवा, गौरी औरा नरेचा,सहहन बर्जुग,मैहन्दिया,बन्थरा,बेहटा खुर्द,दामोदपुर ,जारा,औरानिस्फी,अजरौली बरहाटा,सर्वनपुर निदौरा, बैगांव, चकबाकरपुर,सलेमपुर गौरा बुर्जुग,आम्बी,सिठौरा, इश्हाकपुर, सुलतानपुर घोष,सराय इदरीश व संवतमऊ में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम अर्न्तगत उत्सवी वातावरण में टीम के साथ प्रत्येक घर से मुटठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त किये जाने का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम रोजगार सेवक,आशा बहू,आंगनबाडी कार्यकत्री,पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे ।
