बिन्दकी/फतेहपुर । गंगा नदी में चल रही बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के लिए तहसीलदार बिन्दकी जगदीश सिंह ने बिन्दकी फार्म व जाड़े का पुरवा का भ्रमण किया ।

भ्रमण के दौरान तहसीलदार जगदीश सिंह ने लोगों से उनका हालचाल पूछा और उन्हें हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया । ग्रामीणों ने सरकारी प्रयासों पर भरोसा जताया । तहसीलदार ने बाढ़ राहत शिविरों का भी जाकर जायजा लिया और हर समय अलर्ट रहने का निर्देश दिया ।
