फतेहपुर । आज मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय पोषण माह” से सम्बन्धित कार्यक्रम लोक भवन ऑडिटोरियम लखनऊ से किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पोषण से सम्बन्धित महत्व एवं गतिविधियो के बारे में विस्तार से सम्बोधित किया गया । जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन, सोशल मीडिया एवं यूट्ब चैनल के माध्यम से जनपद फतेहपुर की कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा लाभार्थियों द्वारा सुना एवं देखा गया ।
एनआईसी में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारियों ,मुख्य सेविकाओ आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया । कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई,अन्नप्राशन एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को साडी/वर्दी की धनराशि का डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरण किया गया ।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी द्वारा 171 बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सहगोदाम का शिलान्यास एवं 1209 आगनवाडी केन्द्रों का शिलान्यास एवं 150 आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया । जिनमें जनपद फतेहपुर की 06 बाल विकास परियोजना/विकास खण्ड विजयीपुर ,हथगाम, धाता,अमौली, खजुहा एवं देवमई कार्यालय का शिलान्यास एवं 03 आंगन वाडी केन्द्र विकास खण्ड हसवा का धरवासीपुर,विकास खण्ड विजयीपुर का विजयीपुर-2 विकास खण्ड धाता का भदौहा का लोकार्पण किया गया ।
