फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अर्न्तगत आज जनपद के 13 विकासखण्डों की 30 ग्राम पंचायतों कमशः उन्नौर, गोवर्धनपुर, जिवकरा,कोण्डार, मुचवापुर, सहिली, हाजीपुरगंग, वीधनपुर, रिठवां,उदूपुर, कुलखेडा, पहाडपुर बरिगवां, दरियापुर छेदिया, मानेपुर जोगापुर धनकामई, कस्बासोहन, बरकतपुर, धनीपुर मुर्चनी, घरवासीपुर, चांदपुर, औढेरा, अजनई, अकबरपुर चौराई,अलादातपुर,केशवपुर मेल्हेया व गंगारामपुर,मा0 ब्लॉक प्रमुख अमौली द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भव्यता से आयोजित किया गया ।

अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत उत्सवी वातावरण में टीम के साथ प्रत्येक घर से मुटठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त किये जाने का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है । जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम रोजगार सेवक,आशा बहू,आंगनबाडी कार्यकत्री, पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे ।
