– जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर ने जाँच उपरांत दिए वेतन रिकवरी के निर्देश
फतेहपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर पंकज यादव द्वारा रोशनलाल स०अ० प्राथमिक विद्यालय खरखर विकास खण्ड विजयीपुर के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत से संदर्भित प्रकरण की जांच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त कर प्रकरण की जाँच करायी गयी ।
जाँच में प्राथमिक विद्यालय खरखर मजरे गाजीपुर लावा विजयीपुर फतेहपुर में कार्यरत रोशन लाल (स०अ०) दिनांक 19 से 24 दिसम्बर 2022 तक चिकित्सीय अवकाश पर थे ।
25 से 28 दिसम्बर 2022 तक आकस्मिक अवकाश पर उसके पश्चात दिनांक 16 जनवरी 2023 से 11 आप्रैल 2023 तक चिकित्सीय अवकाश पर रहे है । किन्तु जब मानव संपदा पोर्टल पर इनके लिये गये उक्त अवकाशों का मिलान किया गया तो पाया गया कि मात्र आज 19 से 24 दिसम्बर 2022 (06 दिन का अवकाश पोर्टल से लिया गया । इससे स्पष्ट है कि इनके द्वारा अवकाशों में हेराफेरी की गयी है ।
जाँच अधिकारीयों द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्या के दृष्टिगत स०अ० रोशनलाल प्राथमिक विद्यालय खरखर विकास खण्ड विजयीपुर की एक वेतन वृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी विजयीपुर को निर्देशित किया गया है कि श्री रोशन लाल (स०अ०) द्वारा 25 दिसम्बर 2022 से 11 अप्रैल 2023 तक अनाधिकृत रूप से अवकाश का उपभोग किये जाने एवं वेतन भुगतान किये जाने के दृष्टिगत उपरोक्त दिवसों के वेतन की नियमानुसार रिकवरी किये जाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर द्वारा दिया गया ।
