फतेहपुर । शैक्षिक सत्र 2023 -24 में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया के अन्तर्गत कुल 421 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण जनपद फतेहपुर हेतु हुआ है । जिसके फलवरूप कुल 345 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा जनपद फतेहपुर में कार्यभार ग्रहण किया गया है ।
सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पत्रांक/वे०शि० प०/ 27411-489/ 2023-24 दिनांक 14.09.2023 के क्रम में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं को 20 एवं 21 सितम्बर को पूर्वान्ह 09:00 बजे से स्थान कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर में ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से कराया जाएगा ।
जिसके फलस्वरूप उक्त की विधिवत व्यवस्था हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर द्वारा कार्मिको की ड्यूटी लगाते हुए निर्देशित किया है कि दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य सपंन्न कराये ।
