कानपुर । कानपुर कमिश्नरट के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सन्दिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री के अंदर एक अधेड़ शव का शव बरामद हुआ ।
घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर एसीपी समेत महाराजपुर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के अलौलापुर गांव निवासी शिवकुमार यूपीएसआईडीसी के परफेक्ट फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था । गुरुवार सुबह सन्दिग्ध परिस्थितियों में शिवकुमार का शव फैक्ट्री के अंदर कमरे में पाया गया । साथी कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और घटना की जांच में जुट गई । घटना के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों व आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई । घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर महाराजपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
