फतेहपुर । निषादराज बोट योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने हेतु 04 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है ।
यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक मत्स्य फतेहपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग फतेहपुर के अन्तर्गत निषादराज बोट सब्सिडी योजना परियोजना के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल पर 20 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2023 तक खोला जा रहा हैं । इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते है । विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है ।
आवेदन सम्बन्धी अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य,आवास विकास,रानी कालोनी,अम्बेडकर स्कूल वाली गली में दूसरा मकान,फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।
