बिन्दकी/फतेहपुर । आज तहसील बिन्दकी सभागार कक्ष में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कृषि और राजस्व विभाग के साथ अहम बैठक हुई ।
बैठक में उपजिलाधिकारी ने कृषि विभाग व राजस्व टीम को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि किसी भी परिस्थितियों में किसान फसलों के अवशेष व पराली न जलाने पाएं इस पर बराबर निगरानी करते रहें । पिछले साल पराली जलाने की 13 घटनाएं तहसील स्तर पर हुई थी । जिसकी रिपोर्ट की गयी थी । फसल अवशेष व पराली न जलाने के लिए न्याय पंचायतवार गोष्ठी करके किसानो को जागरूक किया जाए ।
पराली न जलाने हेतु किसानों को प्रेरित किया जाए । अगर कोई किसान जला रहा है तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए ।
बैठक में नायब तहसीलदार रचना यादव के अलावा कृषि व राजस्व टीम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
