बकेवर/फतेहपुर । विकास खंड देवमई के भैसौली गौशाला का उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सघन निरीक्षण किया ।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी,प्रधान,पंचायत सचिव,लेखपाल ,नायब तहसीलदार अमरेश सिंह, थानाध्यक्ष बकेवर राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी,मुसाफा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुलाब चंद मौर्य भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।


गौशाला में 60 क्विंटल भूसा,हरे चारे आदि की व्यवस्था है । पंचायत सचिव को गौशाला के रखरखाव के लिए उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देशित किया ।
उन्होंने कहा कि वह गौशाला का रोज भ्रमण करे और इसकी रिपोर्ट प्रति दिन दें । खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी को भी निर्देश दिया कि वह भी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रेषित करें । उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बीमार गौवंशों का इलाज किया जा रहा है ।
पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि गौवंश की चिकित्सा में कोई लापरवाही न की जाए । गौशाला मे सफाई व्यवस्था हेतु सचिव से जवाब तलब किया गया है ।
