– घाटों की सफाई कर लोगों को किया जागरूक,स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

कानपुर । कानपुर के गंगा घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है । स्वच्छता अभियान के तहत गंगा घाटों पर जगह-जगह फेंके गए कूड़े कचरे को भारतीय सेना व एनसीसी कैडेट्स ने उनके सही स्थान तक पहुंचाया । घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित आम लोगों को गंगा और घाटों स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई ।
137 सीईटीएफ बटालियन 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवान व 17 एनसीसी गर्ल्स बीएन कानपुर कैडेट ने संयुक्त अभियान चला कर गंगा घाटों की सफाई के साथ जागरूकता की ।
स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा घाटों की जा रही सफाई –

स्वच्छता अभियान के तहत घाटों पर जगह-जगह फेंके गए कूड़े कचरे को सेना के जवानों व एनसीसी कैडेट ने उनके सही स्थान तक पहुंचाया । इस दौरान वहां मौजूद लोगों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई । गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिंह ने बताया कि गंगा टास्क फोर्स के कर्नल वेदव्रत वैद्य के दिशा-निर्देश पर गंगा की सफाई जागरूकता अभियान,घाट स्वच्छता,पौधारोपण विगत पांच सालों से चलाया जा रहा है ।
शुक्रवार को नानाराव गंगा घाट में एनसीसी कैडेट्स के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया और घाटों को स्वच्छ रखने के लिए सभी को शपथ भी दिलाई गई । इस मौके पर भाबना लुधानी मेजर 17 एनसीसी गर्ल्स बटालियन कानपुर, देवेन्द्र लाल सूबेदार मेजर, सुनील दीक्षित समाजसेवी समेत एनसीसी कैडेट्स व सेना के जवान मौजूद रहे ।
