कानपुर । सरसौल कस्बा में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है । श्री गजानन कल्याण समिति (रजि०) सरसौल के द्वारा श्री लोक पालेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण में 13वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया । जहां शाम को कलाकारों द्वारा भजन व सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा पहुंचकर पूजा -अर्चना की । वहीं,श्री गजानन कमेटी ने विधायक अभिजीत सिंह सांगा को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया । विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी भगवान गणेश सभी के ऊपर कृपा बनाए रखे सभी का जीवन सुखमय मंगलमय हो ।
कार्यक्रम में अंकित म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकारों ने भगवान के भजन प्रस्तुत किए जिस पर देर शाम तक श्रद्धालु झूमते नजर आए । वहीं, कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । कार्यक्रम का प्रसारण गजानन श्याम दर्शन यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जा रहा है । यूट्यूब चैनल मालिक डिटिन सिंह ने बताया कि गजानन श्याम दर्शन चैनल के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रमों को लाइव टेलीकास्ट किया जाता है ।
श्री गजानन कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने बताया 19 सितंबर से सरसौल स्थित श्री लोक पालेश्वर महादेव मन्दिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 13वां श्री गणेश महोत्सव आयोजित किया गया है । प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर भजन संध्या व झांकियां प्रस्तुत की जाती है ।
