फतेहपुर में आयोजित रोजगार मेला में 50 बेरोजगार युवक युवतियों को विभिन्न संस्थानों में रोजगार मिला ।
यह जानकारी देते हुए उज्जवल कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वा धान में आज प्रातः 11 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।जिसमें 150 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।
रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की डी.एस.एस. द्वारा 11,ब्राइट फ्यूचर द्वारा 08,लार्सन एंड टुबरो द्वारा 11 एवं कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन्स प्रा.लि., अहमदाबाद द्वारा 20 इस प्रकार कुल 50 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 10000 से 18000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय से सुश्री नीतू, श्री आर. के. तिवारी, हसमत अली, आशीष दीक्षित, चंद्रकिशोर, सुखनंदन सक्सेना, मो.जमीर, संदीप व रामा देवी से द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
