फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत) के साथ विद्युत कार्यशाला केन्द्र एवं विद्युत भण्डार केन्द्र,मुराइनटोला का निरीक्षण किया गया ।


निरीक्षण के समय एसडिओ स्टोर,जेई वर्कशॉप उपस्थित रहे । अनुपस्थित सहायक अभियन्ता को पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं । अवर अभियन्ता एवं एस०डी०ओ० से उपलब्ध टेस्टिंग मशीन की जानकारी ली गयी । साफ-सफाई की कमी दिखायी दे रही थी खराब ट्रांसफार्मर्स के पुर्जे बिखरे हुये पाये गये ।
एस०डी०ओ० एवं जे०ई० को वर्कशॉप में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने एवं क्षतिग्रस्त परिर्तकों व अन्य उपकरणों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित ढंग से रखवाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही स्क्रैप घोषित परिवर्तकों की नीलामी कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये । वर्कशाप में सामग्री की कमी से बचने हेतु उच्च स्तर से पत्राचार कर आवश्यक सामग्री का प्रबंध समय से सुनिश्चित करने हेतु कहा गया ।
