बालिकाओं को खेल में और आगे बढने के लिए अधिक से अधिक अवसर दिए जायेगे – बीएसए पंकज यादव
फतेहपुर । आज लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के ट्रायल में जनपद में संचालित कस्तूरबा गाँधी आवसीय बालिका विद्यालय हथगाम की मनीषा देवी, के.जी.बी.वी. ऐरायां की काजल देवी एवं के.जी.बी.वी. विजयीपुर की रजनी ने नेशनल टीम में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन किया है । ऐथलेटिक्स खेल के अंतर्गत गोला फेंक प्रतियोगता में के.जी.बी.वी. हथगाम की मनीषा देवी एवं डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में के.जी.बी.वी. ऐरायां की काजल देवी एवं खो खो प्रतियोगिता में रजनी के.जी.बी.वी. विजयीपुर की रजनी ने नेशनल टीम में स्थान बनाया है । जो बहुत ही फक्र की बात है ।

प्रभारी के रूप में गये जिला व्यायाम शिक्षक/शिक्षिका सीमा सिंह व दिलीप सिंह ने इस क्षण को फोन द्वारा सूचित किया तो जनपद में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी । टीम प्रभारी के रूप में बालिकाओं के साथ गयी सरोज कुमारी व संध्या सिंह ने बताया कि आगे इन बालिकाओं को नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा ।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा,विवेक शुक्ल एवं वार्डेन के.जी.बी. वी हथगाम रेनू पाण्डेय,वार्डेन के.जी.बी.वी. विजयीपुर रेखा शुक्ला एवं प्रभारी वार्डेन ऐरायां मंजू यादव ने बालिकाओं की सफलता पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाये दी ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यावद ने सेलेक्ट हुयी बालिकाओं को नेशनल खेल हेतु शुभकामनायें देते हुए बधाई दी एवं बाकि प्रतिभागी बालिकाओं को अगले साल और अच्छी तैयारी के साथ प्रतिभाग हेतु प्रेरित भी किया । इस के अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर ने कहा की जनपद में बालिकाओं को खेल में और आगे बढने के लिए अधिक से अधिक अवसर दिए जायेगे ।
सेलेक्ट हुयी बालिकाओं को आगामी नेशनल स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है । इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा वार्डेन एवं खेल शिक्षिका को निर्देशित किया गया की किसी भी स्तर पर कोई कमी न रखी जाए ।
