बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गाँव मे रविवार की रात लगभग 8 बजे एक बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गयी । महिला खेतों में पानी लगाने गयी थी ।
आलमपुर गाँव निवासी आशादेवी पत्नी रमाकांत उम्र लगभग 59 वर्ष खेतों में पानी लगाने के लिए गयी थी । जहाँ वह नलकूप के केविल से करंट की चपेट में आ गयी । देर तक घर न पहुँचने पर परिजन खेत गये तो बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी । मौत की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी । मृतक महिला आशादेवी के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है । उसके तीन पुत्र योगेंद्र, यतेंद्र व रावेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है । जानकारी मिलने पर बकेवर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया ।
थानाध्यक्ष बकेवर राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
