बिन्दकी/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के कुशल पर्यवेक्षण एव प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे वांछित चल रहे अभियुक्त संजीत पटेल उर्फ विपुल कुमार पटेल पुत्र इन्द्र पाल पटेल निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर हालमुकाम ग्राम खांडेपुर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 29 वर्ष को ज्वालाजी मंदिर के पास स्थित बाईपास कस्बा बिन्दकी से गिरफ्तार किया गया । जो थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 76/22 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 78/22 धारा 307 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 101/2023 धारा 174A IPC. थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर में वाछिंत था गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायालय फतेहपुर भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविकांत चौकी प्रभारी जोनिहा, कांस्टेबल अरूण कुमार कांस्टेबल रविन्द्र सिंह यादव व कांस्टेबल सोनू सिंह शामिल हैं ।
