दूसरे गांव के व्यक्ति द्वारा पेड़ बेचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश- पूर्व प्रधान अकबराबाद

बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव की बंजर भूमि पर यूपीलिप्टिस के पेड़ों को बिना अनुमति के बेंच दिया गया । ठेकेदारों ने कटाई कराई तो पेड़ के नीचे दबकर कोरसम के श्रीकांत पुत्र पवन सोनकर उम्र लगभग 45 वर्ष की पेड़ कटाई के दौरान पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई ।
अकबराबाद के पूर्व प्रधान श्री प्रताप सिंह ने बताया कि अकबराबाद में कुम्हारनपुर मोड के पास उसरहा खेड़ा के एक व्यक्ति का विद्यालय है जिससे जुड़ी गाटा संख्या 266 अकबराबाद की बंजर भूमि है । जिसमें यूपीलिप्टिस के पेड़ खड़े हुए थे । जो पेड़ों को कोरसम के लकड़ी ठेकेदार को बेच दिया गया है । पूर्व प्रधान श्री प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम सभा अकबराबाद की बंजर भूमि पर लगे पेड़ आखिर क्यों बेंच दिया गया ?
पूर्व प्रधान के अनुसार बेचने वाला व्यक्ति दूसरे ग्राम सभा का है । अकबराबाद के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचकर भारी नाराजगी जताई ग्रामीणों का कहना है कि तानाशाही रवैया के चलते अकबराबाद की जमीन पर लगे पेड़ों को बेंच दिया गया और कई वर्षों से जमीन पर कब्जा किए हुए हैं जिसमें कई वर्ष पहले अकबराबाद के ग्रामीणों से विवाद भी हुआ था ।मामला न्यायालय में चल रहा है ।
लकड़ी की कटाई के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
इस मामले में बकेवर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
