कानपुर । कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश मूर्ति का गंगा नदी में विसर्जन करने पहुंचे युवकों में से एक युवक सेल्फी लेने के दौरान गंगा में फिसलकर गहरे पानी मे डूब गया ।
वहीं घाट पर मौजूद गोताखोर भी रेस्क्यू में जुट गए । उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के रुमा गांव निवासी अजीत पुत्र दीपक पेंटर निवासी (19) वर्षीय अपने मित्र मनीष पुत्र चंद्रशेखर निवासी रूमा तथा विक्रम पुत्र वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार पुत्र राम स्वरुप, सूरज गौड़ पुत्र प्रेमचंद, अमन सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी श्याम नगर थाना चकेरी कानपुर नगर के साथ मूर्ति विसर्जन करने ड्योढ़ी घाट गए हुए थे । मूर्ति विसर्जन के बाद अजीत अपने दोस्तों संग गंगा में नहाने लगे । उसी दौरान अजीत गहरे पानी मे फिसलकर चला गया ।
अजीत की आवाज सुनकर उसके दोस्त बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में बह गया । शोर शराबा सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर पानी मे कूद गए । घटना की सूचना पाकर मौके पर महाराजपुर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई । वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
