मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम ।

कानपुर । सरसौल कस्बा स्थित शिवनाथ शिवदास मौर्य इंटर कालेज का 48वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी । विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया । स्कूली छात्र शुभ दीक्षित ने गुरु की महत्त्वता पर गीत गया ।
वहीं सोनाली,कशिश गुप्ता,खुशी, जिज्ञासा, छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर नारी शक्ति का प्रदर्शन की प्रस्तुति दी । मंच का संचालन राजू मौर्य ने किया । विद्यालय प्रधानाचार्य संजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालक उप प्रधानाचार्य बुद्धि प्रकाश ने किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरि दत्त सिंह विद्यालय प्रबंधक, सुनील कुमार ओझा एसबीआई प्रबंधक,पवन तिवारी सरसौल चौकी प्रभारी बृजेश चन्द्र तिवारी,फतेह बहादुर सिंह,बालकृष्ण, देवी प्रसाद,महेंद्र नाथ शुक्ला,आनंद सिंह,महिमा कृष्ण त्रिवेदी ,प्रशांत पटेल,अजय सिंह,राज मोहन सिंह, जय सिंह, उदय प्रताप, विभू सिंह, सत्यार्थ विक्रम, राजमोहन सिंह, बिपिन यादव, अमिता यादव, पूजा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।
