कानपुर । कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी ।
सूचना पर पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया मिली जानकारी के अनुसार काजीखेड़ा शिवकटरा निवासी रजत सिंह पुत्र विजय सिंह (25) वर्षीय अपनी महिला मित्र के साथ मंगलवार की शाम बाइक से महाराजपुर क्षेत्र के गुलाबखेड़ा के पास खेतों में गया हुआ था । इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर आपस मे कहासुनी हो गई । बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने लड़की का दुपट्टा लेकर खेत के पास खड़े पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली । घटना के वक्त लड़की वहां से कुछ दूर आ गई थी । जब वापस लड़के के पास पहुंची तो घटना देख कर उसके होश उड़ गए, खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को जानकारी दी । मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है । वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक युवक के परिजनों को दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं घटना के सम्बंध में पूछताछ के लिए लड़की हिरासत में ले लिया गया । सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है । हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।
