देवमई/फतेहपुर । विकासखंड देवमई में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार बंद करो खंड विकास अधिकारी होश में आओ खण्ड विकास अधिकारी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते रहे ।
धरने में बैठे प्रधानों की प्रमुख मांग यह थीकि उनका भुगतान कराया जाए । कई बार खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी से अनुरोध करने के बाद भी भुगतान नहीं कराया जा रहा है ।जिसको लेकर प्रधानों में असंतोष व्याप्त है ।
धरने में बैठे ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रघुवंश सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में जो कार्य कराए गए हैं उनका भुगतान खंड विकास अधिकारी की लापरवाही व भ्रष्टाचारी रवैया से नहीं हो पा रहा है । जिससे विकास कार्य बाधित है और कराए गए कामों का भुगतान नहीं हो पा रहा है ।
उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी से कई बार वार्ता की जा चुकी है । लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया ।जिससे मजबूर होकर प्रधानों को धरना व प्रदर्शन करना पड़ा । प्रधान संघ अध्यक्ष के अनुसार सरकार द्वारा बजट भेजा जा चुका है । किंतु खंड विकास अधिकारी के अड़ियल रवैया के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है ।
ग्राम प्रधानों को आक्रोशित देखकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल ने आकर सभी प्रधानों को बुलाकर खंड विकास अधिकारी से वार्ता कराई और शीघ्र ही भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया । तब ग्रामप्रधानों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ । इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी का कहना था कि सरवर न चलने पर भुगतान नहीं हो पाया है ।जैसे सर्वर चालू होगा भुगतान कर दिया जाएगा । भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं है ।
पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के लिए प्रधानों को जागरूक रहना चाहिए और विकास कार्यों को कराने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए और अगर कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ ब्लॉक प्रमुख व अन्य उच्चधिकारियों को अवगत काराए धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष रघुवंश सिंह, पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह उर्फ कल्लू सिंह,ग्राम प्रधान किशनपुर चंद्रशेखर निषाद,ग्राम प्रधान मिर्जापुर उमाकांत कुशवाहा,सरांय लंगर ग्राम प्रधान बृजेंद्र,खदरा ग्राम प्रधान अखिलेश कुशवाहा, दुबेपुर प्रधान मंजूषा पाल ,पधारा प्रधान सुनील, महमूदपुर प्रधान प्रतिनिधि अजय चक्रवर्ती, गंचौली बुजुर्ग प्रधान प्रतिनिधि सौरभ पांडे, खरौली प्रधान प्रतिनिधि पिंटू सिंह ,सरांय बकेवर प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
