फतेहपुर । अपराह्न 1 बजे विरसा मुंडा संस्कार शाला चित्रांश नगर फतेहपुर में बच्चों को गणवेश वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव द्वारा किया गया ।
इस संस्कार शाला में लगभग 110 बच्चे हैं जिसका संचालन विद्या भारती द्वारा किया जा रहा है । ऐसे 4 संस्कार केन्द्र जिले में संचालित है ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्कार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि संस्कार ही मनुष्य की महानता की कसौटी है । मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराग श्रीवास्तव के अतिरिक्त शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
