फतेहपुर । जनपद के थाना जाफरगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी अभियुक्त का बिन्दकी कोतवाली में कई दर्ज मुकदमों में न्यायालय में काफी लंबे समय से वांछित होने पर न्यायालय ने अभियुक्त को भगोड़ा घोषित किया तो पुलिस ने अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा कर दिया ।
जाफरगंज थाना क्षेत्र सहिमलपुर ग्राम निवासी अनिल कुमार तिवारी पुत्र जागेश्वर प्रसाद तिवारी कोतवाली बिन्दकी में सात मुकदमों दर्ज होने पर न्यायालय में काफी समय से वांछित चल रहा था । कई नोटिस के बाद भी न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय ने अभियुक्त को भगोड़ा घोषित कर दिया गया । जिसके बाद कोतवाली बिन्दकी के उपनिरीक्षक सत्यदेव गौतम पुलिस बल के साथ अभियुक्त के गांव ग्राम सहिमल पुर जाकर अभियक्त के घर में नोटिस चस्पा कर दिया ।
