फतेहपुर । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पूर्व 01 अक्टूबर को एक घंटे का श्रमदान दिन रविवार को प्रभारी मंत्री/सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग,श्री राकेश सचान ने पंडित अटल बिहारी बाजपेयी पार्क एवं तांबेश्वर चौराहे के सामने मैदान में झाड़ू लगाकर सफाई करके प्रधानमंत्री के कचड़ा मुक्त भारत के दृष्टिकोण के साथ विशेष रूप से रेखांकित/स्वच्छता का संदेश दिया ।

प्रभारी मंत्री राकेश सचान के साथ पूर्व विधायक विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,जिला महामंत्री भाजपा पुष्प राज सिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, बबलू कालिया,अनिल पाल, पंकज पाल, स्वराज पाल के अलावा अपर जिलाधिकारी न्यायिक,उप जिलाधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी सदर,जिला विकास अधिकारी,ईओ सदर पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
