फतेहपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 02 अक्टूबर को 154वें जयंती समारोह के अवसर पर एक अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत एक घंटा श्रमदान करके साफ सफाई के क्रम में जनपद फतेहपुर की समस्त नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के अंतर्गत सभी नगरीय निकायों के अन्तर्गत 174 वार्डो में सफाई अभियान चलाया गया । जिसमें निकाय के कुल 1140 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है ।
नगर पालिका परिषद फतेहपुर
सेवा पखवाड़ा के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आज जनपद फतेहपुर के पंडित अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में स्थानीय स्वजनों, जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता श्रमदान किया।#एक_अक्टूबर_एक_घण्टा #स्वच्छता_श्रमदान #सेवा_पखवाड़ा pic.twitter.com/RCjqZKQo0Y
— राकेश सचान (@RakeshSachan_) October 1, 2023
नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अर्न्तगत “एक तारीख 01 घण्टा स्वच्छता के लिये श्रम दान” कार्यक्रम में मा० प्रभारी मंत्री,सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग,उ०प्र० सरकार, श्री राकेश सचान जी,नोडल अधिकारी श्री प्रभु नारायण सिहं, आयुक्त गन्ना,श्री सूरज पटेल मुख्य विकास अधिकारी, श्री राजकुमार मौर्य चेयरमैन, नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष भाजपा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एंव जनपदीय अधिकारियों द्वारा ताम्बेश्वर चौराहा के बगल में तथा अटल बिहारी पार्क के सामने श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया ।
नगर पालिका परिषद बिन्दकी
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी ने के आह्वान अनुसार फ़तेहपुर के बिंदकी में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
मा• प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ “स्वच्छ भारत अभियान” जनआंदोलन बन चुका है, देश स्वच्छता के क्षेत्र में नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। pic.twitter.com/1MNAP7EDdR
— Sadhvi Niranjan Jyoti (मोदी का परिवार) (@SadhviNiranjan) October 1, 2023
नगर पालिका परिषद,बिन्दकी के अर्न्तगत स्थित ज्वाला जी मन्दिर परिसर में सांसद (साध्वी निरंजन ज्योति ), विधायक बिन्दकी श्री जय कुमार जैकी जी व अन्य जनप्रतिनिधियों, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद,बिन्दकी,अधिशाषी अधिकारी एंव अन्य सफाई कर्मियों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है ।
नगर पंचायत खखरेरु
नगर पंचायत,खखरेरू के अर्न्तगत रामनगर वार्ड में विधायक खागा,श्रीमती कृष्णा पासवान के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अध्यक्ष श्री ज्ञानचन्द्र केशरवानी सहित नगर पंचायत, अधिशाषी अधिकारी द्वारा रामनगर वार्ड में श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है ।
नगर पंचायत खागा
नगर पंचायत, खागा के अर्न्तगत “एक तारीख 01 घण्टा स्वच्छता के लिये श्रम दान” कार्यक्रम में वार्ड न- 05 व 10 में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिहं,नगर पंचायत अध्यक्ष,अधिशाषी अधिकारी श्री लालचन्द्र मौर्य,सभासदों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है ।
उपरोक्त के अतिरिक्त “एक तारीख 01 घण्टा स्वच्छता के लिये श्रम दान” कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सफाई अभियान का पर्वेक्षण श्री सूरज पटेल मुख्य विकास अधिकारी द्वारा करते हुऐ ताम्बेश्वर मंदिर चौराहा के बगल में तथा अटल बिहारी पार्क के सामने श्रमदान किया गया । इसी प्रकार श्री धीरेन्द्र प्रताप अपर जिलाधिकारी न्यायिक,अधिशाषी अधिकारी श्री समीर कुमार कश्यप,नगर पालिका परिषद फतेहपुर के द्वारा ताम्बेश्वर मंदिर चौराहा के बगल में तथा अटल बिहारी पार्क के सामने श्रमदान किया गया है तथा नगर पालिका परिषद फतेहपुर के सभी वार्डो के सभासदों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है । इसी प्रकार जनपद के अन्य नगर पंचायतों में “एक तारीख 01 घण्टा स्वच्छता के लिये श्रम दान” कार्यक्रम का संचालन किया गया है जिसमें निकाय के अध्यक्षों,सभासदों एंव अधिशाषी अधिकारी के माध्यम से श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है ।
उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद की सभी निकायों के 174 वार्डो में उक्त सफाई अभियान पूरे दिन चलाया जायेगा । साथ ही साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी “एक तारीख 1 घण्टा स्वच्छता के लिये श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया गया है ।
