फतेहपुर । जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के एनएच 2 बाईपास पर रोड किनारे खड़े बाइक चालक को दूसरी बाइक चालक ने टक्कर मार दिया । जिससे खड़ा बाइक चालक घायल हो गया तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचा कर घटना की सुचना घायल के परिजनों को दी गई ।
जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के अररा मजरे कौडर गाँव निवासी राम किशुन का 45 वर्षीय पुत्र राम नरेश बाइक पर सवार होकर किसी काम से थरियांव थानां क्षेत्र आया था । जब वह एनएच 2 बाईपास थाने के समीप पहुंचा तो किसी काम से बाइक को रोड किनारे कर बाइक पर बैठा था । तभी रोड से निकले दूसरी बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दिया । बाइक की टक्कर लगने से राम नरेश घायल हो गया ।
स्थानीयों ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीक में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दिया । जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है ।
