– पत्रकारों, समाज सेवियों व विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अर्पित किए श्रृद्धा सुमन




फतेहपुर । बिन्दकी में आयोजित आज एक श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पत्रकार सुशील अवस्थी को भावभीनी श्रद्धांजलि पत्रकारों, समाजसेवियों व राजनीति से जुड़े उनके शुभचिंतकों द्वारा दी गई । इस अवसर पर स्वर्गीय सुशील अवस्थी की बिन्दकी में एक प्रतिमा लगवाने की भी आवश्यकता बताई गई । लगभग तीन से अधिक दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले तत्कालीन प्रेस क्लब बिन्दकी के अध्यक्ष सुशील अवस्थी 4 अक्टूबर 2018 को दिवंगत हुए थे उनकी स्मृति में इस वर्ष पुनः परंपरागत रुप से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गांधी चौराहा पर स्थित एक समाचार पत्र के कार्यालय में किया गया ।

जहां उनके पुत्र उपेंद्र अवस्थी के साथ बिन्दकी क्षेत्र के सभी पत्रकारों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय सुशील अवस्थी की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जुझारू व्यक्तित्व और तीखे तेवर वाली लेखन शैली की प्रशंसा की और कहा कि वह मानवी संवेदनाओं से ओतप्रोत थे । मौजूद स्वर्गीय सुशील अवस्थी के शुभचिंतक रहे लोगों ने बिंदकी नगर में उनकी एक प्रतिमा स्थापित करने की भी आवश्यकता बताई ।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार लोकनाथ पांडेय, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदोरिया,जीनियस प्रेस एसोसिएश न उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रवींद्र त्रिपाठी, मान्यता प्राप्त पत्रकार घनश्याम शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार अरुण द्विवेदी,अखिलेश उमराव,सोमदत्त द्विवेदी,बुद्ध सागर शुक्ला,रवींद्र शुक्ला,राजन कश्यप,राजेश वर्मा,आनंद शुक्ला,अमित कुमार देव, विपिन पटेल, आदित्य शर्मा, प्रमोद, राजेश शुक्ला, सत्येंद्र दीक्षित, सूरज बली विश्वकर्मा के अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, बिन्दकी भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,रामलीला कमेटी के महामंत्री दिनेश मिश्रा, सभासद कमलेश ओमर,सुधीर यादव,सत्यम शुक्ला,साहित्यकार मृत्युंजय पांडे आदि ने विचार व्यक्त किया । सभा का संचालन अरुण द्विवेदी ने किया ।
